― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति व ससुर समेत छ: पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

पति व ससुर समेत छ: पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के अलीगंज डफरटोला मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति व ससुर समेत छ पर मारने पीटने गाली-गलौज जान से मारने समेत दहेज उत्पीडन का  आरोप लगाया है पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। नगर के अलीगंज डफर टोला मोहल्ला निवासी विवाहिता के पिता अशोक कुमार कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 29 नवंबर 2020 को विवाहिता की शादी हिंदू रीति रिवाज से अयोध्या जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के तेलियागढ सरस्वती स्कूल के बगल गांव निवासी मनीष सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी से हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी के दौरान 5 लाख नकदी समेत 2 लाख 15 हजार बाइक के लिए नगदी समेत तकरीबन दस लाख के गहने व सामान उपहार स्वरूप दिए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद विदाई के समय पीड़िता के पति व ससुर मोहनलाल सेठ, जेठ अमित सोनी, जेठानी सोनी, नन्द नेहा सोनी व नन्दोई मिथिलेश सोनी द्वारा दहेज में चार पहिया कार की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर विदाई कराकर अपने घर ले गए। ससुराल जाने के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक था। शादी के कुछ दिनों बाद पीडिता मंदाकिनी की सास रेनू सेठ समेत परिवार के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताणित करने लगे। जिसकी शिकायत  विवाहिता ने अपने मायके वालों से किया। मायके से पहुचें पिता व भाई ने  ससुराल के लोगों को समझाने का प्रयास किया। नही मानने पर विवाहिता के पिता ने विदाई कराकर विवाहिता को मायके लेकर चले आए। तत्पश्चात पता चला कि पीड़िता के पेट मे बच्चा पल रहा है। जिसकी सूचना ससुराल के लोगों को दिया। फिर भी विदाई कराने के लिए ससुराली पक्ष ने दहेज की मांग की। रिश्तेदारों के दबाव में आकर ससुराल के लोगों ने 15 अक्टूबर को 2021 को अपने साथ विवाहिता को ससुराल ले गए और गर्भपात का दबाव बनाने लगे। गर्भपात से इन्कार करने पर 25 दिसम्बर 2021को गर्भपात कराने को लेकर हुए विवाद में विवाहिता के पेट पर लात घूसे से प्रहार किया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने अपने पिता से किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गर्भ में ही बच्चे की मौत होना बताया तो पिता मृत नवजात का गर्भपात करा दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने ससुराली पक्ष से किया तो उन लोगों ने गलती की छमा याचना मायके के लोगों से म्ाांगा। कुछ समय बीतने के बाद विवाहिता को पुनः गर्भवती हो गई। विवाहिता के ससुराल के लोगों ने पेट से होने की सूचना पर पिडिता को पुनः प्रताड़ित करने लगे। तो इसकी शिकायत मायके के लोगों को दिया।तो मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को अपने साथ लाए और शाहगंज के एक निजी अस्पताल में 21 जनवरी 2023 को आपरेशन से विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसकी सूचना मायके के लोगों ने ससुराली पक्ष को दिया। लेकिन कोई विवाहिता से मिलने नही आया। रिश्तेदारों की दबाव पर ससुराल के लोगों ने 26 मई 2023 जच्चा बच्चा को अपने साथ ससुराल ले गए। घटना 12 अगस्त 2023 को अचानक नवजात शिशु की तबियत बिगडी और विवाहिता ने ससुराल के लोगों से बताया तो लोगों ने नवजात का इलाज कराने से मना कर दिया और दहेज की मांग करते हुए विवाहिता से मारपीट कर एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत विवाहिता ने 112 पर फोन द्वारा किया। सूचना पर पहुंची 112की पुलिस ने बंद मकान का दरवाजा खोलकर पीड़ित विवाहिता को थाने लाकर मायके वालों को सूचना दिया। सूचना पर पहुचें मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को अपने साथ घर लाकर शाहगंज कोतवाली पुलिस को दहेज उत्पीडन से संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता मंदाकिनी सोनी का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराकर दहेज उत्पीडन से संबंधित  छह लोगों के खिलाफ धारा 498-ए, 323, 504,506,313,व दहेज उत्पीडन 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया।

Share Now...