Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

  • मारपीट आगजनी के मामले पर पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख भाई समेत 23 दबंगो पर मुकदमा
  • सिद्दीकपुर के एक परिवार पर चार दर्जन लोगों ने हमला कर तोड़फोड़  आगजनी किया था लूटपाट

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर चार दर्जन दबंगों ने गुरुवार की रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे तीन लोगों को जख्मी कर दिए। मारपीट के दौरान घर में रखे सामानों को तोडफोड कर आगजनी कर लूटपाट किया था। जिस मामले पर पुलिस ने भाजपा नेता पूर्व राज्यमंत्री समेत उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 23 लोगों पर लूटपाट आगजनी मारपीट के विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सिद्दीकपुर में एडवोकेट दयाराम सोनकर का परिवार घर पर गुरुवार की शाम काम काज निपटा रहा था। इसी दौरान करीब दो दर्जन वाहनों पर सवार होकर चार दर्जन से अधिक लोग धारदार हथियार असलहा लेकर पहुंचे। मौवेâ पर मौजूद 48वर्षीय सुभाष सोनकर को मारपीट कर घायल कर दिया, वहा मौजूद उनकी 42वर्षीय पत्नी को भी रात डंडे व धारदार हथियार से सर पर कई वार किया। पति-पत्नी मरणासन्न होकर गिर गए और दयाराम सोनकर को भी मारपीट दिया। इसके बाद दबंगों ने वहां घर में घुसकर सोफा बिस्तर फूक दिए, प्रिâज कूलर और कार को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया। घर मे रखें 5लाख नगदी भी लूट ले ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दयाराम सोनकर एडवोकेट की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री जगदीश सोनकर उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख करंजाकला के छोटे भाई दीपचंद सोनकर, सोमनाथ, साहबलाल, अनिल, सुनील, कन्हैया, दीपू, नेबुलाल समेत 23 आरोपियों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने कहा कि विवादित भूमि खरीद कर दबंग लोग प्लाटिंग करके बेचते हैं। इसके पहले भी कई मामले जमीन को लेकर इन पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। घायल महिला सावित्री देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

सराय ख्वाजा क्राइम इंस्पेक्टर शेष नाथ शुक्ला ने बताया कि जितने लोग मारपीट में शामिल है उन लोगों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जायेंगी।

पूर्व राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि हम दिवाली से पहले पूरे परिवार के साथ दिल्ली है यह जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है कुछ एक लोग हैं जो हमारी छवि को खराब कर रहे हैं बदनाम कर रहे हैं।