Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपति के जेल जाते ही राखी सावंत के बदले तेवर

पति के जेल जाते ही राखी सावंत के बदले तेवर

शर्लिन चोपड़ा को किया KISS, यूजर बोले- बस करो बहन नई दिल्ली: राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते कुछ दिनों से पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने उन पर कई संगीन आरोप लगाए थे. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. इन्हीं सबके बीच अब राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं, लेकिन इस बार आदिल को लेकर नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को लेकर चर्चा में हैं.काफी समय से राखी और शर्लिन चोपड़ा के बीच जुबानी जंग चल रही थीं. दोनों एक-दूसरे को खूब खरी खोटी सुनी दिनों पहले तक दोनों के बीच तीखी टक्कर देखने को मिल रही थी और मामला पुलिस तक पहुंच गया था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। हाल ही में पैपराजी के सामने शर्लिन और राखी एक दूसरे पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे थे. वहीं शर्लिन ने तो राखी को किस तक कर लिया. वैसे इन दिनों राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भिजवाने को लेकर भी सुर्खियों में हैं.