Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeमनोरंजनश्रेयस तलपड़े ने ओम वाले सिम्बल पर पैर रखने के लिए मांगी...

श्रेयस तलपड़े ने ओम वाले सिम्बल पर पैर रखने के लिए मांगी माफी

श्रेयस तलपड़े ने अपनी उस गलती के लिए माफी मांगी है जो 11 साल पहले हुआ था। हालांकि, माफी मांगने के बाद उन्हें पता लगा कि उन्होंने वो गलती की ही नहीं थी। यह कहानी है ओम वाले सिम्बल की जिसपर पैर रखने का आरोप एक्टर पर लगा था। उन्होंने कहा- फिल्म के एक सीन में मैंने टैम्पो को अपने पैर से रोका था। श्रेयस तलपड़े उन एक्टर्स में से एक हैं जो कभी किसी कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं फंसे हैं। लेकिन इस बार मामला जरा अलग हो गया है और उनके एक सीन पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। श्रेयस तलपड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के एक सीन के लिए माफी मांगी है, जो 11 साल पहले रिलीज हुई थी। दरअसल Shreyas Talpade की एक फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। अब इसी फिल्म का एक सीन चर्चा में आ गया है जिसके लिए श्रेयस ने बिना किसी सफाई के माफी मांग ली है। इस बारे में बातें करते हुए एक्टर ने एक ट्वीट किया है और लिखा है, ‘किसी ने इस बारे में ट्वीट किया है और कहा है कि फिल्म के एक सीन में मैंने टैम्पो को अपने पैर से रोका था, जिसके सामने ओम का स्टिकर नजर आ रहा था।’Shreyas Talpade ने आगे लिखा है, ‘किसी ने कहा है कि मैंने ओम पर अपना पैर रखा है। इस फिल्म में मैं क्रिश्चियन लड़के की भूमिका में था। मैंने ये रियलाइज़ नहीं किया…मेरा फोकस उस टैम्पो पर था कि क्या मैं इसे रोक पाऊंगा जो सामने से स्पीड से आ रहा था। यहां अलग-अलग तरह का दबाव रहता है, मैं सच कहता हूं कि मैंने ये रियलाइज ही नहीं किया।’श्रेयस ने बातचीत में ये भी बताया कि किसी दूसरे यूजर ने ही उन्हें बताया कि उनका पैर ओम सिम्बल के आगे जरूर था लेकिन उसपर नहीं था। हालांकि, इसके बावजूद तलपड़े को लगा कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने माफी मांग ली तो मैं कोई छोटा नहीं हो जाऊंगा। ओम का बड़ा और धार्मिक महत्व है। मुझे लगा कि अगर अनजाने में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मेरा माफी मांगना ही सही है।