Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपंचायत भवन लखेसर का डीएम ने किया निरीक्षण

पंचायत भवन लखेसर का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखंड सिकरारा के ग्राम पंचायत लखेसर में बने पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि पंचायत भवन की दीवार पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं अहर्ताओं के बारे में लिखवाएं। उन्होंने कहा कि सचिव, लेखपाल, आशा का मोबाइल नंबर और बैठने का दिन भी लिखवाया जाए और इस कार्य को फरवरी के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, खंड विकास अधिकारी अस्मिता सहित अन्य उपस्थित रहे।