Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरगांव में मॉडल तालाब बनाया जाय : डीएम

गांव में मॉडल तालाब बनाया जाय : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत देहजुरी में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि बोरिंग एवं बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण हो चुका है। 10 कनेक्शन दिए गए हैं जिस पर निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन दिए जाए। गांव में 283.8 लाख की लागत से योजना चलाई जा रही है जिसके तहत 11 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है जिसमें 4 किलोमीटर पाइप डाली जा चुकी है। जिलाधिकारी ने वेलस्पन के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र कुमार को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए दिए गए समयावधि में कार्य पूर्ण कराएं। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गांव के तालाब का निरीक्षण कर सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के तालाब को अच्छे डिजाइन में मॉडल तालाब बनाया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, खंड विकास अधिकारी अस्मिता, प्रधान राजेश कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।