Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयन्यूयॉर्क के मैनहट्टन में भीषण हादसा, पार्किंग गैरेज भरभराकर गिरी

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में भीषण हादसा, पार्किंग गैरेज भरभराकर गिरी

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में भीषण हादसा हो गया, शहर में एक पार्किंग गैरेज भरभराकर गिर गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. मलबे में कई लोग फंस गए हैं. जबकि कई गाड़ियां भी चकनाचूर हो गईं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. 

रॉयटर्स के मुताबिक ये हादसा मैनहट्टन में  57 एन स्ट्रीट पर नासाउ स्ट्रीट और विलियम स्ट्रीट के बीच हुआ है. हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें लोग जान बचाने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, पार्किंग में लगी लिफ्ट भी गिर गई. इसके चलते शाफ्ट में कई लोग फंस गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों को चोटें आई हैं. मौके पर पुलिस की टीमें तैनात हैं, मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. ये हादसा मैनहट्टन में पेस यूनिवर्सिटी के पास हुआ है. यहां अचानक से चार मंजिला इमारत ढह गई, हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी के कारण ये बड़ा हादसा हुआ है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कारें एक के ऊपर एक पड़ी हुई हैं. वहीं मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. वहीं, न्यूयॉर्क शहर के अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा कि इमारत की संरचना बेहद कमजोर थी. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि घायल और मौतें के ग्राफ में बढ़ोतरी हो सकती है. घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को इलाका खाली करने के लिए गया है. इसमें आवासीय अपार्टमेंट और व्यवसायिक संस्थान हैं.