Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeमनोरंजननोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि की शिकायत

नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि की शिकायत

एक्टर और डांसर नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की एक अदालत के सामने आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई. नोरा फतेही  के वकील ने बताया, शिकायत में कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीट कर उनके साथ मानहानि की गई. वकील विक्रम चौहान ने बताया, फतेही ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संगठनों को आरोपी बनाया है.

शिकायत में कहा गया, शिकायतकर्ता अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और उनकी अपनी इज्जत है. दावा किया गया, बॉलीवुड अभिनेत्री फर्नांडिस ने जो नोरा पर चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने के जो आरोप लगाए हैं वो सब गलत हैं. फतेही ने शिकायत में कहा, उन्होंने चंद्रशेखर से केवल तभी बात की थी, जब उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में उनसे स्पीकर फोन पर बात की थी. लीना ने उनको आमंत्रित किया था. नोरा को लीना ने एक आईफोन और गुची बैग उपहार में दिया गया था. नोरा को चंद्रशेखर से कभी कोई गिफ्ट नहीं मिला. फतेही ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्हें चंद्रशेखर से एक लग्जरी कार मिली थी. शिकायत में कहा गया है, शिकायतकर्ता ने चंद्रशेखर से कभी बात नहीं की थी, उनसे मिलना तो दूर, इसलिए फर्नांडिस की तरफ से लगाये गये आरोप और बाद में आरोपी मीडिया घरानों से इनका प्रकाशन गलत है.

20 दिसंबर को होगी सुनवाई 
सोमवार को इससे पहले दिन में दिल्ली की एक अदालत अदालत में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस भी अदालत के सामने पेश हुईं. बाद में कोर्ट में मामले की सुनवाई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन के वकील की ओर से ये जानकारी दिए जाने के बाद कि जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी कॉपी नहीं मिली, जिसके बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी. अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

क्या है मामला?
फर्नांडिस को चार्जशीट में एक आरोपी के रूप में शामिल किया गया है. उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है. मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिसे ईडी ने अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया था. सुकेश पर कई लोगों से 200 करोड़ की ठगी का आरोप है. ईडी से पूछताछ में सुकेश ने बताया था, उसके और जैकलीन के बीच जनवरी 2021 में बातचीत शुरू हुई थी.