Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन स्थापना दिवस सम्पन्न

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन स्थापना दिवस सम्पन्न

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतापगढ़ रोड़ स्थित कामधेनु स्वीट हाउस में नेशनल जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कई संगठन बने हैं लेकिन कोई पत्रकारो के हित में कोई आवाज नही उठाता है। लेकिन नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन हमेशा पत्रकारों के हित के लिए लड़ाई लड़ते आ रहा है। हम पत्रकार बंधुओं का मुख्य उद्देश्य ही होना चाहिए कि गरीब, शोषित, वंचित लोगों की बात शासन-प्रशासन तक पहुंचायें, लेकिन कुछ पत्रकार बंधु इस रास्ते से भटक गए हैं और पत्रकारिता को अपना व्यापार बना लिया हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव आनन्द, प्रिन्स दुबे, जिलाध्यक्ष विनोद पाल, नमन गुप्ता, देव सिंह लक्ष्मण चौधरी, श्याम बाहदुर यादव सहित आदि पत्रकार उपस्थित रहें।