― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क पाठशाला ने जरूरतमंदों में बांटे ऊनी कपड़े

नि:शुल्क पाठशाला ने जरूरतमंदों में बांटे ऊनी कपड़े

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई मालिया का गोडा स्थित नि:शुल्क पाठशाला के बच्चों ने रविवार को घर-घर जाकर लोगों से उपयोग न होने वाले ऊनी कपड़े मांगे। जिसे ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों में देर शाम को ग्राम धौरहरा बस्ती में बांटा गया। पाठशाला संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना ही सबसे पुनीत कार्य है और बच्चों में ये भावना पैदा हो इसलिए बच्चों को लेकर किया जा रहा है। पाठशाला एक जनवरी से लगातार लोगों की सेवा में लगा हुआ है। इस अवसर पर बेचन बिन्द, शिवा यादव, कार्तिक चौरसिया, अक्षत गुप्ता, सुमित गुप्ता सहित समस्त बच्चों ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग किया।

Share Now...