Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरप्रशासन के सरंक्षण में चल रहा है अवैध वाहन स्टैंड

प्रशासन के सरंक्षण में चल रहा है अवैध वाहन स्टैंड

  • बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से बनती है जाम की स्तिथि
  • सरकारी अस्पताल के आगे चिन्हित किया था यह स्टैंड

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के रेलवे फाटक पर आए दिन घंटो जाम लगता है और उसका एक कारण यह अवैध वाहन स्टैण्ड भी माना जा रहा है। जो प्रशासन के सरंक्षण में धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। जिम्मेदार इसके आगे बौने साबित हो रहें हैं। जिसका खामियाजा आमजनता, छात्र-छात्राओं और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बताते चलें कि कुछ महीने पहले नगर पालिका प्रशासन और एसडीएम मछलीशहर व सीओ द्वारा जाम से राहत दिलाने के लिए बस स्टैण्ड प्रतापगढ़ रोड, स्टेशन रोड, नगर पालिका कार्यालय प्रयागराज रोड और नगर के प्रवेश द्वार पर लगने वाले वाहन स्टैंड को विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया था और सख्त हिदायत देते हुए कहा था कि निर्धारित स्थानों पर ही वाहन स्टैंड संचालित हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं कुछ दिनों के बीत जाने पर वाहन स्टैंड अपने पुराने जगह पर धडल्ले से सांवरिया भरने लगे हैं। जो फिर से मुसीबत बन गया है। सूत्रों की माने तो नगर के प्रवेश द्वार पर ही ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का संचालन करने के लिए खाकी वर्दी मोटी रकम वसूलती है। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि ऑटो वाले मनमानी तरीके से गाडियां खड़ी करते हैं जो जाम की स्तिथि बनती है। इसकी शिकायत थाने पर की गई थी लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बताते हैं कि अवैध वाहन स्टैण्ड संचालन प्रशासन के साथ सफेदपोश नेताओं का भी हाथ है। जो एक कमाई का जरिया बना हुआ है और सबके लिए मुसीबत खड़ी करता रहता है।