Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरनिर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे ईओ : जिलाधिकारी

निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे ईओ : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वंदन चयन समिति एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्ययोजना के प्रस्ताव की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष सभी नगर पंचायतों से नाले का निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु वाहन क्रय, रिबोिंरग, पाइपलाइन विस्तार, इंटरलॉकिंग, वाटरशेड प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, तालाब सुंदरीकरण, परिषदीय विद्यालयों को 19पैरामीटर से संतृप्त कराए जाने हेतु आवश्यक कार्य आदि हेतु अनुमानित बजट के साथ प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी ने समस्त ईओ को निर्देशित किया कि निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे, डुप्लीकेसी न होने पाए। जनहित से जुड़े आवश्यक कार्य को प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण कराए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने वंदन योजना के तहत प्रत्येक नगर पंचायत से दो सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिरों एवं स्थलों के अवस्थापन एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव पेश करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक, नगर पंचायत अध्यक्षगण, समस्त ईओ, जिला सूचना पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।