जौनपुर धारा,जौनपुर। विधानसभा बदलापुर के ग्राम थन्ह्वा, कल्यानपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण करने पहुँचे जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम वासियों एवं ग्राम प्रधान से संवाद किया तथा सेतु निर्माण के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बताया कि सेतु निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है तथा बीच-बीच में कार्य बंद भी हो जाता है, जिसपर ठेकेदार एवं अधिशासी अभियंता सेतु निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा तहसील बदलापुर की ग्राम पंचायत राईपुर में जल जीवन मिशन की हर घर जल परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओवरहेड टैंक बना पाया गया तथा सोलर पैनल भी लगा हुआ पाया गया। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि परियोजना के माध्यम से गाँव में अब अधिकांश घरों में नल लग गए हैं एवं ससमय पानी की सप्लाई भी हो रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
निर्माणाधीन सेतु के निरीक्षण में धीमी प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

Previous article

