Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण मे अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्र का वेतन अवरूद्ध

निरीक्षण मे अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्र का वेतन अवरूद्ध

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड केराकत व डोभी के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शासन द्वारा विद्यालयों मे संचालित योजनाओं एवं अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर की जाँच की। प्राथमिक विद्यालय चरहुँआ, वि.क्षे.केराकत के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापक विद्यालय में उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 62 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय मे शिक्षक-छात्र अनुपात प्राविधानित व्यवस्था के अनुरूप नहीं पाया गया। विद्यालय मे अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर सन्तोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय प्रांगण साफ-सुथरा नहीं पाया गया। विद्यालय प्रांगण मे जगह-जगह ईंट व कंकरीट पायी गयी। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय मे लगा हुआ मल्टिपल हैण्डवाश असंतृप्त पाया गया। विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ पाया गया। गत शिक्षिक सत्र 2022-23 मे विद्यालय द्वारा 102 छात्रों के सापेक्ष 89 छात्रों की डीबीटी की गयी प्राप्त हुई। गत वर्ष विद्यालय को शासन द्वारा प्राप्त कम्पोजिट धनराशि रू.50000 के सापेक्ष कुल रू.50000 व्यय पायी गयी। विद्यालय मे रंगाई-पुताई का अभाव पाये जाने के कारण बीएसए डा.गोरखनाथ पटेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही करते हुए 10 दिनों मे विद्यालय मे व्याप्त कमियों को पूर्ण करते हुए फोटोग्राफ साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्यालय मे प्रस्तुत किये जाने हेतु मौके पर निर्देशित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बिसौरी, वि.क्षे.डोभी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे कार्यरत शिक्षामित्र प्रियंका माह जुलाई 2023 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पायी गयीं। जिसके सम्बंध में प्रधानाध्यापक द्वारा सन्तोष जनक फीडबैक प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अनुपस्थित पाये जाने के कारण शिक्षामित्र का अनुपस्थित तिथियों का मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।