Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईकों की आमने-सामने टक्कर में गई महिला की जान

बाईकों की आमने-सामने टक्कर में गई महिला की जान

जौनपुर धारा, खुटहन। गुलरा बजरडीहा गांव के एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम दो बाईकों की हुई आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत हो गई। जब कि बाइक चला रहे उसके पति को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम हेतु भेज दिया। इसी गांव निवासी जमुना निषाद अपनी 43 वर्षीय पत्नी शीला देवी को बाइक से गौसपुर बाजार किसी काम से लिवाकर जा रहे थे। स्कूल के पास सामने से बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आकर टक्कर मार दिए। जमुना मार्ग के बायें तथा शीला दाहिनी तरफ गिर गई। टक्कर मारने के बाद बाइक शीला के गले के ऊपर से पार हो गई। अंधेरे का फायदा उठा दोनों युवक बाइक सहित भाग गए। शीला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति का दावा है कि टक्कर मारने वाले दोनों बाइक सवार बगल गांव के ही हैं।