― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिबंध में दीपिका तो रंगोली में प्रीति और शिवांगी रही अव्वल

निबंध में दीपिका तो रंगोली में प्रीति और शिवांगी रही अव्वल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के नयनसंड में स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेन एकेडमी के परिसर में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर अन्तर विद्यालयों का निबंध रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ईओ गौराबादशाहपुर डॉ.अनुपम कुमार सिंह ने गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उपस्तिथि लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघर्ष ही जीवन को मजबूत बनाता है, कभी भी हिम्मत नही हारना चाहिए गांधी जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन को देश के लिए न्योछावर कर दिया उनके जीवन का वर्णन करना असंभव है। इस अवसर पर पूर्व एम एलसी प्रभावती पाल ने भी अपना विचार रखा स्वच्छ भारत पर निबन्ध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा दीपिका सिंह को प्रथम पुरस्कार और अनेकता में एकता रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा प्रीति और शिवांगी को मिला। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अंश को प्रथम पुरस्कार मिला साथ ही कार्यक्रमो में सम्मलित होने वाले अन्य बच्चो को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर डॉ.रूबी राय नवीन साहू बबलू, अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, बंटी सेठ, संतोष कुमार, राजकुमार सेठ, गुड्डू सोनकर, तनशीत अहमद शानू, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद साहू, रविन्द्र यादव, मौजूद रहे।

Share Now...