Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर72 घंटे के अंदर दो हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्याकांड...

72 घंटे के अंदर दो हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्याकांड का पर्दाफाश

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गाँव निवासी बिरहा गायक योगेन्द्र यादव उर्फ पलालू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। बताते चले कि बदलापुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक 30 सितम्बर को गाँव के ही कूएं में पलालू यादव का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की बहन संध्या यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के 72घंटे वेâ अंदर दो हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। फिलहाल इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आशनाई के चक्कर में मृतक के गाँव के ही दो ब्यक्तियों ने उसकी हत्या कर शव को कूएं में फेंक दिया। बताते चले कि मृतक गांव निवासी दीपक यादव के प्रेम में बांधा बन रहा था। जिसके कारण दीपक यादव अपने साथी वीर बहादुर यादव के साथ मिलकर शौच के बहाने पलालू को बुलाकर खेत के किनारे झाड़ी की तरफ ले जाकर मजबूत लकड़ी के बेट से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर शव को कूएं में फेंक दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त दोनों अभियुक्तों को बटाऊबीर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के पूछें जानें पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हैं। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल मजबूत लकड़ी का बेट और मृतक के टार्च का टुकड़ा व आधार कार्ड बरामद करवाया पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया।