― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजननशे में धुत पकड़े गए ये टीवी सितारे

नशे में धुत पकड़े गए ये टीवी सितारे

ग्लैमर वर्ल्ड में अक्सर पार्टियों का दौर तो चलता ही रहता है। कई फिल्मी सितारे हैं जो अक्सर पार्टियों में जाम से जाम टकराते दिखे हैं। मगर टीवी इंडस्ट्री भी पार्टियों के चलन से दूर नहीं हैं। उर्फी जावेद से लेकर रश्मि देसाई तक, कई टीवी सीरियल सितारे पार्टियों के दौरान नशे में धुत देखे गए हैं। इस लिस्ट में हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जिनकी खुल्लम-खुल्ला दो पैग लगाते हुए तस्वीरें सामने आईं। या फिर वो सितारे जिन्हें पार्टियों में लोगों ने नशे की हालत में देखा। यहां देखें इन टीवी सितारों की लिस्ट।हाल ही में टीवी सीरियल स्टार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक लेट नाइट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों बेहद गर्मजोशी से साथ में डांस करते दिखे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते दिखे। जिसके बाद इन सितारों पर नशे में धुत होने का आरोप लग गया।अदाकारा निया शर्मा कई दफा रंगीन पार्टियां करती दिखी हैं। अक्सर ही उनकी पार्टियां उन्हें विवादों में डाल देती हैं। अदाकारा अपनी इन पार्टियों में कई दफा ड्रिंक करती दिखीं।टीवी सीरियल अदाकारा अनिता हसनंदानी को भी पार्टियों का काफी शौक है। हद तो तब हो गई जब अदाकारा ने अपने दिवंगत ससुर के साथ जश्न के दौरान ड्रिंक करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।टीवी सीरियल अदाकारा सारा खान को भी कई दफा पार्टियों में नशे की हालत में देखा गया। अदाकारा पार्टियों में खूब जाम लगाती हैं।टीवी सीरियल अदाकारा नारायणी शास्त्री की भी ड्रिंक करते हुए पार्टी से तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अदाकारा की इन तस्वीरों ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था।अदाकारा रश्मि देसाई ने एक दफा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाथ में जाम थामे तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद अदाकारा को लोगों ने बुरी तरह से ट्रोल कर दिया था।पाकिस्तानी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट वीना मलिक भी कई दफा पार्टियों में ड्रिंक करती स्पॉट हुई हैं। जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह वायरल हुई थींअदाकारा राखी सावंत को भी कई दफा पार्टियों में ड्रिंक करते देखा गया है। मीका सिंह केस के दौरान भी अदाकारा राखी सावंत कथित तौर पर ड्रंक थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मीका सिंह के साथ करीबी बढ़ाते हुए उन्हें चूमने पर मजबूर तक कर दिया था।इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं अदाकारा उर्फी जावेद भी जमकर पार्टियां करती हैं। जिसमें कई दफा अदाकारा को ड्रंक हालत में देखा गया है। अदाकारा की ये तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया हिला देती हैं।अदाकारा अंकिता लोखंडे भी पार्टियों की शौकीन हैं। अदाकारा पर भी कई दफा नशे में धुत होने का आरोप लगा है। अदाकारा कथित तौर पर जमकर ड्रिंक करती हैं।

Share Now...