Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनपा अध्यक्ष ने किया नि:शुल्क दंत परीक्षण व जागरूकता शिविर का शुभारम्भ

नपा अध्यक्ष ने किया नि:शुल्क दंत परीक्षण व जागरूकता शिविर का शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क दंत परिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन केयर डेंटल स्पेशियलिटी सेंटर रुहट्टा पर किया गया जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने फीता काटकर किया। जहाँ विकृत दांतो को ठीक करने के नये इलाजों पर चर्चा की गयी। नशामुक्ति प्रकल्प प्रमुख मुख्य वक्ता दन्त चिकित्सक डॉ. गौरव प्रकाश मौर्या ने बताया ऑथोर्डोंटिक यानि देढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या बहुत सामान्य है, करीब 78ज्ञ् लोगों में ये परेशानी होती है जो दांतों की असामान्य बनावट के कारण या जबड़े की हड्डी के असामान्य विकास के कारण हो सकती है, जिसका इलाज कई चरणों में समस्या के कारण के अनुसार किया जाता है। ऑर्थो इलाज अत्यंत सफल है, अगर इसे सही समय पर उचित तकनीक से किया जाये। डॉ. तूलिका मौर्या ने बताया कि टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज 7 साल से लेकर किसी भी उम्र तक किया जा सकता है। सही समय पर इलाज से बच्चों में आगे चलकर देढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या नहीं आती और फिक्स तार की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व भाजपा नेता पूर्व सभासद डा. रामसूरत मौर्या ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में परिषद् के लोगों ने ने नपा अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को परिषद् का स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त व आभार अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अतुल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अवधेश गिरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि, पूर्व सचिव दिलीप जायसवाल, रिंकी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।