Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरआप की समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय

आप की समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर शनिवार को 10 बजे आगामी 4 जुलाई को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में होने वाले कार्यकर्ता संवाद के संदर्भ में एक समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी शामिल हुए एवं विशिष्ट अतिथि बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा तथा जिला प्रभारी कैलाश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण शामिल हुए। काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए बताया कि दिनांक 4 जुलाई से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसकी शुरूआत जनपद जौनपुर से हो रही है इसी तैयारी की जानकारी के लिए यह समीक्षा बैठक बुलाई गई है। डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि जनपद संवाद कार्यक्रम हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जनपद के समस्त पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता 4 जुलाई को होने वाले कार्यकर्ता संवाद की तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से जनपद में आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है।