Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरननिहाल मुंडन कराने आए मासूम की पिकअप के धक्के से मौत

ननिहाल मुंडन कराने आए मासूम की पिकअप के धक्के से मौत

  • परिजनों का आरोप, एयरफोन लगाने से हुआ हादसा
  • पिकअप चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में शनिवार की शाम पिकअप के धक्के से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ईयर फोन लगाने की वजह से ड्राइवर ने आसपास के लोगों की आवाज नहीं सुनी जिसकी वजह से हादसा हो गया। मौके से पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में 3 साल का मासूम आदर्श अपनी मां मालती देवी के साथ मुंडन कराने के लिए आया था। आदर्श के मामा नाटे बिंद ने बताया की आदर्श अपने गांव फरीदपुर थाना खेतासराय से 20 दिन पहले यहां पर अपनी मां के साथ मुंडन कराने के लिए आया था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सड़क के किनारे से चालक कमलेश पिकअप को पीछे कर रहा था और कान में ईयर फोन लगाया हुआ था। पिकअप पीछे करने के दौरान लोग शोर मचाते रहे लेकिन चालक ने लोगों की आवाज नहीं सुनी जिससे 3 साल के मासूम आदर्श बिंद की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोग सड़क जाम करने पहुंचे तो ग्रामीणों न्ो इसकी सूचना सरायख्वाजा थाने पर दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को समझाया तथा चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गई है।