― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संपन्न

नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संपन्न

  • साफ सफाई, जल निकासी और सुंदरीकरण कार्य की बनी योजना

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संजय जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर की सफाई, सुंदरीकरण, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार, मार्गो के निर्माण और मरम्मत तथा उपकरणों की खरीद और मरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि शासन को भेज कर धन की मांग की गई हैं। गुरुवार को नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की पहली बैठक चेयरमैन संजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के पोखरा की खुदाई और सुंदरी करण, मार्गो के निर्माण और मरम्मत, वाटर एटीएम की स्थापना, जल निकासी के लिए नाला एवं नाली निर्माण, मार्गो की मरम्मत और निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव का छ: सभासदों ने समर्थन किया। बाकी नौ सभासदों ने विरोध किया। नगर पंचायत बोर्ड में रखे गए कार्यों में मदवार होने वाले व्यय का डीपीआर तैयार कर शासन को धनराशि आवंटित करने हेतु भेजा गया। बैठक में सभासद सुरेश जायसवाल, ओन मोहम्मद, डा. हस्सान, गीतांजलि पटवा, मोनिका, सुशीला, गुलाब चंद, रेशमा परवीन शामिल रहे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर, लिपिक प्रवेश सिंह और मनोज कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे।

  • बकरीद व सावन माह को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बकरीद व सावन माह को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसओ रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ परम्परागत तरीके से मनाने की अपील किया। कहाकि कहीं कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचना दें। शासन की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहारों को मनायें। कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी, श्यामबिहारी यादव, सुजीत जायसवाल, राहिल अहमद, हाफिज अशहद, रामसम्हार यादव, आसिफ सिद्दीकी, अतीक अहमद, अमीक अहमद, सलामुद्दीन, कैसर रिजवी, मो. तौफीक, सन्नी साहू, मनीष कुमार, अमन आदि रहे।

Share Now...