जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में लोगों ने योग किया। इसी कड़ी में क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रबन्धक बंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन में प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में लोगों ने योग किया। योग कराते हुए वरिष्ठ शिक्षक राजेश चौबे ने लोगों को निरोगी रहने के लिए योग को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, अमित त्रिपाठी, श्रीनारायण, रविन्द्र, राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इसी कड़ी में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू व प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने स्वस्थ भारत के निर्माण में सभी का स्वस्थ रहना आवश्यक बताया। ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र प्रमुख विद्या तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने निरोग रहने के लिए योग को सबसे बड़ा माध्यम बताया। इसी तरह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पट्टीनरेन्द्रपुर में डाक्टर बब्बन प्रसाद, बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार पाण्डेय व रणविजय सिंह, न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल ईसापुर में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह व इंदिरा गांधी स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर रामनगर में प्रबन्धक महेंद्र प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में कुशल योग शिक्षकों की देखरेख में लोगों ने योग किया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
निरोगी रहने के लिए योग को अपनाने पर दिया बल

Previous article


