Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध

नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध

सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बोर्ड बैठक का जमकर विरोध करने लगे। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य हो रहा हैं तथा बाकी वार्डों में कार्य कोई कार्य नही हो रहा है। उन्होंने अध्यक्ष पर अन्य वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सभासदों ने यह भी कहा कि जब हम सभी लोग किसी कार्य को कराने के लिए कहते हैं तो उसको नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा, आकाश सिंह (हनी), अरविन्द प्रजापति, रितेश मौर्य, इकबाल अन्सारी, अखिलेश यादव, इजलाश यादव, सुरज कन्नौजिया, अक्षय जायसवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

भीषण ठण्ड में नगर पंचायत ने नहीं जलवाया अलाव

जौनपुर। कई दिनों से पड़ रही गलन भरी भीषण सर्दी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके बावजूद नगर पंचायत कजगांव द्वारा कस्बे में अलाव न जलवाये जाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि ठण्ड के शुरूआत कड़ाके की ठण्ड से हुआ है। परन्तु इधर कई दिनों से भीषण ठण्ड पड़ने के बावजूद कस्बे में कहीं भी अलाव न जलवाये जाने की बजाय नगर पंचायत के लोग कान में तेल डालकर सोये हुए हैं। क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थायें भी मौन धारण किये हुए हैं। न कोई अलाव पर ध्यान दे रहा है, और न ही गरीबों को राहत देने हेतु कम्बल ही वितरित किया जा रहा है। गलन भरी भीषण ठण्ड के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इस भीषण ठण्ड से बचाव के लिए मनुष्य किसी न किसी प्रकार से अपने बचाव के लिए कुछ इन्तेजाम कर लेता है परन्तु सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं को उठानी पड़ रही है। इस भीषण ठण्ड को देखते हुए दुकानदार गर्म ऊनी कपड़ों को मनमाने दाम पर बेच रहे हैं तथा जलावन लकड़ी व्यवसायियों ने अपने लकड़ी के भाव बढ़ा दिये हैं। भीषण ठण्ड पड़ने के बावजूद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए हैं।