टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने अपने घर में बेबी के आने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. उन्होंने बेबी का रूम भी दिखाया.छोटे पर्दे के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जिनकी ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी तो फेमस है ही, रियल लाइफ लव स्टोरी पर भी अक्सर चर्चा होती रहती है. जल्द ही दीपिका और शोएब माता-पिता बनने वाले हैं. शादी के 5 साल बाद उनके घर में एक नन्हा मेहमान आएगा. कपल ने अपने होने वाले बेबी के आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. वे बच्चे के लिए एक बड़ा बेडरूम बनवा रहे हैं.शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. शोएब और दीपिका ने बताया था कि उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने घर के जस्ट बगल में एक नया घर खरीदा है, जिसे तुड़वाकर पुराने और नए घर को एक कर देंगे. इसका काम भी शुरू हो गया है. नए घर में शोएब और दीपिका के लिए एक बड़ा सा रूम होगा, जो उनके बेबी रूम से अटैच होगा. दोनों अपने बेबी के लिए अलग लेकिन अटैच रूम बनवा रहे हैं.उम्मीद की जा रही है कि दीपिका की डिलीवरी जुलाई में हो सकती है. एक्ट्रेस और शोएब ने अपनी इंटीरियर डिजाइनर से भी जुलाई से पहले तक घर को तैयार करने के लिए कहा है. उनके नए घर में काम तेजी से शुरू हो गया है. कपल ने अपने घर को अपग्रेड कराने में काफी एक्साइटेड है. ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. कपल ने 2018 में शादी की थी और पांच साल बाद माता-पिता बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस प्रेग्नेंसी से पहले दीपिका का एक मिसकैरेज भी हो गया था. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी न्यूज के साथ ही इसकी भी खबर देकर फैंस को हैरान कर दिया था. फिलहाल, वह अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं.
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
नए घर में Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim के बेबी के लिए होगा ग्रैंड बेडरूम

Previous article


