Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनमिनी फ्रॉक पहनने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं दिशा पाटनी

मिनी फ्रॉक पहनने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी हाल ही में एक मिनी फ्रॉक में नजर आई थीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसको लेकर अब यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ना सिर्फ अपने ग्लैमरस लुक और फिटनेस के लिए अपने फैन्स में पॉपुलर हैं बल्कि उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी फैन्स काफी उतावले रहते हैं. लेकिन इस बार दिशा की ड्रेस ने उन्हें ट्रोल करा दिया. दरअसल दिशा को एक लंच डेट के दौरान स्पॉट किया गया जहां उन्होंने एक शॉर्ट ड्रैस पहनी थी. जिसे लेकर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया.हालांकि दिशा अपनी बोल्ड अप्रोच और ग्लैमरस लुक्स की वजह से लाखों फैन्स की चहेती हैं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में दिशा पाटनी एक फ्लोरल मिनी फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो इंस्टा बॉलीवुड ने भी अपने इंस्टाग्राम एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खुले बालों और लाइट मेकअप में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक को जहां कुछ फैन्स ने पसंद किया तो कुछ फैन्स ने उन्हें इन कपड़ों के लिए निशाने पर भी ले लिया.तस्वीरों को लेकर कई फैन्स ने दिशा को जमकर ट्रोल किया. साथ ही सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. एक यूजर ने लिखा कि, ‘इसके कपड़े हर दिन छोटे ही होते जा रहे हैं.’ वहीं दूसरे ने दिशा की ही फिल्म ‘हीरोपंती’ का डॉयलॉग लिखकर उन्हें ट्रोल किया. यूजर ने लिखा, ‘छोटी बच्ची हो क्या …’ वहीं कुछ यूजर्स ने दिशा की तुलना उर्फी जावेद के ड्रेसिंग स्टाइल से करते हुए खिंचाई भी की. एक यूजर ने लिखा कि, ‘उर्फी की बहन बर्फी…’वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में दिखाई देंगी. वहीं इसके अलावा अमिताभ बच्चन, प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में भी वो दिखाई देने वाली हैं.