Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरनई सब्जी मंडी में लगी भीषण आग दो डीसीएम वाहन, तीन हजार...

नई सब्जी मंडी में लगी भीषण आग दो डीसीएम वाहन, तीन हजार खाली कैरेट, तीन डीप फ्रिजर जला

जौनपुर धारा, शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति नई सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से रात तीन बजे आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर अपनी चपेट में दो डीसीएम वाहन, दो गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गयी।
मंडी में शोभनाथ मौर्या का गोदाम है। गोदाम में लगभग तीन हजार प्लास्टिक कैरेट समेत बगल में तीन डीप फ्रिजर रखा था जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। वहीं गोदाम के बाहर खड़े शोभनाथ मौर्या एवं मोहम्मद नसीम राईन का डीसीएम आग की चपेट में आ गया। दोनों डीसीएम पूरी तरह जल कर खाक हो गया। सूचना के बाद कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी जिले से आने में काफी देर हो चुकी था। भुक्तभोगियों के मुताबिक दस लाख रुपये मूल्य से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।