जौनपुर धारा, सुजानगंज। थाना परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को अंग वस्त्र, श्रीरामचरित मानस व माला पहना कर उनकी विदाई की गई। थाना के सभी पुलिस कर्मचारियों ने अपने सीनियर का माला पहनाकर विदाई की। भगवानदास, श्रीराम सिंह लगभग 2 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे, 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एसआई शिवपूजन, मनजीत कुमार, सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, पवन यादव, विजय शंकर यादव, धनंजय यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सेवानिवृत्त दो उप निरीक्षकों को दी गई विदाई


