― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा विविध कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है ताकि लड़कियां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता कर सकें। किसी भी तरह की लैंगिक असमानता व भेदभाव न हो सके। समाज के विकास में बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है जो परिवार समाज और देश को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि हमारा समाज बालिकाओं को लेकर पूर्णरूपेण सचेष्ट  और जागरूक रहे यही उद्देश्य है इस कार्यक्रम का। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, बालिका शिक्षा, बालिका लिंगानुपात, बाल विवाह और उसके कानूनी अधिकार, बालिकाओं की देखभाल चिकित्सा और सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। विविध प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार पाने वाली छात्रा रिया यादव व साक्षी यादव को मुख्य मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया। प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि बालिका के बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बालिका का विकास देश और राष्ट्र का विकास है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से संदीप सिंह, मनोज राय, राम सजीवन यादव, त्रिभुवन राम, संजय यादव, कंचन, नीलम, शालिनी इत्यादि ने अपने विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मास्टर ट्रेनर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान संजय उपाध्याय ने बताया कि बालिका जागरूकता अभियान संस्था द्वारा शत प्रतिशत चलाया जाएगा।

Share Now...