Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर डीएम ने जानी हकीकत

धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर डीएम ने जानी हकीकत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति लि. पाली में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि धान का नियमित उठान नहीं हो रहा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीसीएफ के मैनेजर को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उठान कराना सुनिश्चित करें। मौके पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध मिले। धान बेचने आए किसान प्रमोद कुमार यादव से पूछा कि धान बेचते हुए किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं आई, जिस पर किसान के द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नहीं हुई है। सचिव चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 843 कुंटल धान की खरीद की गई है। जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि किसानों से अच्छा व्यवहार करते हुए अधिक से अधिक धान क्रय किए जाएं और किसानों के बैठने एवं पेयजल की अच्छी व्यवस्था की जाए।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर सहित अन्य उपस्थित रहे।