जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में दलित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर ईसाई धर्म को अपनाने हेतु धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बीच गांव के ग्राम प्रधान सौरभ सरोज पुत्र राममूरत सरोज ने धर्म परिवर्तन की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची ने पांच लोगों को पकड़कर थाने लाकर चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया था। जिसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ मु.अ.सं.136/2023 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धनंजय यादव, निशान्त कुमार, महिला कांस्टेबल सोनम सिंह, पूजा पाण्डेय के साथ शुक्रवार की सुबह अमरनाथ, पृथ्वीपाल, दामोदर, भाईलाल, अजय कुमार, रामचन्द्र गौतम, संजय कुमार, सुनील कुमार, सरिता, सुनीता, ममता, चन्दा, शान्ति देवी को रज्जूपुर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 13 और अभियुक्त गिरफ्तार


