Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरदो दिन में हुई लाखों की हुई चोरी

दो दिन में हुई लाखों की हुई चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरावां गांव में बीते सोमवार की रात्रि चोर जगन्नाथ पटेल पुत्र स्व. काशीराम पटेल के कमरे का ताला तोड़कर अन्दर घुस गये और अन्दर रखी बैट्री, इनवर्टर, कीमती कपड़े व पेटी में रखा दस हजार रुपये नकद उठा ले गये। सुबह जब जगन्नाथ पटेल उठे और देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर में रखे कीमती सामान व रुपये गायब हैं तो उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी। वहीं मंगलवार की रात्रि चोर उपरोक्त गांव निवासी सीताराम यादव के घर में सेंध काटकर अन्दर घुसे और बॉक्स में रखे औरतों के जेवर उठा ले गये। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गये। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया है और जल्द ही चोरी का पदार्फाश कर दिया जायेगा।