Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरदो दशक बाद खुला रास्ता, तहसीलदार की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी

दो दशक बाद खुला रास्ता, तहसीलदार की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी

जौनपुर धारा,केराकत। तहसील के अंतर्गत नाउपुर गांव के राजेपुर पुरवा में वर्षों से बाधित रास्ता आखिरकार शनिवार को प्रशासन की सक्रियता से अतिक्रमणमुक्त हो गया। तहसीलदार केराकत ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटवाया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खासा उत्साह है और उन्होंने प्रशासन की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों के अनुसार, ब्राह्मणबस्ती को जोड़ने वाले इस रास्ते पर गांव के शमशेर बहादुर और अन्य लोगों ने पिछले दो दशकों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। रास्ते पर पशु बांधे जाते थे, ईंटें रखी जाती थीं और कूड़ा फेंका जाता था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार राजस्व विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जब समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे तो तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण रितेश सिंह, रिम्पू सिंह, संजय राम, विजय शर्मा, उमा शर्मा, मनोज आदि ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की आवाजाही और आपात स्थितियों में आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह जनसमस्याओं पर संवेदनशील रवैया अपनाएगा।