― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो एसडीओ व एक जेई के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

दो एसडीओ व एक जेई के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को दो एसडीओ व एक जेई के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने माल्यार्पण करके नम आंखों से विदाई दी। बता दे कि बदलापुर के एसडीओ रंजीत कुमार, जेई रमेश सिंह एवं महाराजगंज के एसडीओ सुरेंद्र कुमार का स्थानांतरण मध्यांचल के लिए हुआ है। स्थानांतरण होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों को माल्यार्पण करके नम आंखों से विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान एसडीओ बदलापुर रंजीत कुमार ने कहा कि सेवा काल के दौरान स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। उन्होंने जिले में लगभग छह वर्षो तक कार्यकाल के दौरान मातहतो से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। जेई रमेश सिंह ने भी उच्चधिकारियों व अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...