Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरदेशी शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने खोला मोर्चा

देशी शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने खोला मोर्चा

  • एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमरवार गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर एक दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की शिकायत है कि दुकान रतनूपुर बाजार के नाम से है लेकिन अवैध ढंग से उसे उमरवार गांव में खोला गया है। महिलाओं के अनुसार दुकान के बगल में ही एक जूनियर हाईस्कूल है जिसके कारण स्कूल के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं के मुताबिक शराब की दुकान पर बैठकर पीने वाले लोग अक्सर गालियां बकते हैं और उस रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और किशोरियों को देखकर कमेंट पास करते हैं। महिलाओं का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले उन्होंने चन्दवक थाना पुलिस को तहरीर दिया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में संगीता देवी, प्रीति, रेखा, सुमित्रा, पुष्पा, अनिता, गीता, सुमन, ज्योति आदि महिलाएं शामिल रहीं। बाद में महिलाओं ने समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने जांच कराकर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया।