Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

बाइक व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के मिश्राना मोहल्ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शनिवार की शाम 3 बजे बाइक व ट्रक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सराय कालीदास निवासी रक्षित यादव पुत्र रामसेवक यादव 21 वर्ष अपने साथी ऋषभ यादव पुत्र दिलीप कुमार यादव के साथ बाजार से टूल्लू बनवा कर घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर डॉक्टरो ने रक्षित यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।