Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर पहुंचे जगदीश सोनकर, परिवार का किया सम्मान

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव की उपलब्धि पर पूर्व विधायक जगदीश सोनकर उनके जौनपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार को सम्मानित करते हुए रोहित की सफलता को प्रदेश और देश का गौरव बताया तथा गांव के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।
Homeअपना जौनपुरदूसरे वनडे में भारत के खिलाफ जीत पर बोले कप्तान लिटन दास

दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ जीत पर बोले कप्तान लिटन दास

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच में भारत को हरा दिया. इस मैच में टीम इंडिया को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इस जीत के बाद मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम कर लिया है. दरअसल, पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके. बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज इबादत हौसेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

वहीं, इस जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने कहा कि वह बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर यह मेरी पहली सीरीज जीत है, मुझे काफी अच्छा लग रहा है. लिटन दास ने कहा कि बांग्लादेश की पारी के दौरान मैंने सोचा था कि इस विकेट पर 24-250 रनों का स्कोर शानदार रहेगा. हमारी टीम दबाव में थी, लेकिन मेहंदी हसन मिराज और महमुदल्लाह ने शानदार काम किया. साथ ही बांग्लादेशी कप्तान ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की. लिटन दास ने कहा कि अब हमारा फोकस अगले मैच पर है. भारतीय टीम को जीत के लिए 272 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन ही बना सकी. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 102 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, अक्षर पटेल ने 56 गेंदों पर 56 रन बनाए. इस ऑलराउंडर ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान रोहित शानदार ने 28 गेंदों पर 51 रन बना डाले. भारतीय कप्तान ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े. बांग्लादेश के लिए शानदार शतकीय पारी खेलने वाले मेहंदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.