Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना में नागालैंड से आये एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

दुर्घटना में नागालैंड से आये एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहरा की पाही पर रविवार की रात पिकअप की चपेट में आकर अपाचे बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले आयी। मृत शिक्षक का शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। जबकि घायल साथी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नागालैंड प्रदेश के ग्राम व थाना थाइपो दीमापुर गांव निवासी जॉन और उसी गांव के पिकातो सोलोरेग्मा स्थानीय राजाराम यादव पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात हैं। रविवार की शाम दोनों बाइक से खुटहन बाजार में खरीदारी करने आये थे। बाइक जान चला रहा था। उक्त स्थल पर पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। पीछे बैठा पिकातो बायीं तरफ गिरा। जबकि बाइक चला रहा जॉन दाहिनी तरफ सड़क पर गिर पड़ा। पिकअप का पहिया उसके सिर के ऊपर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।