Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफूड प्वाइजनिंग से दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती-घराती की हालत बिगड़ी

फूड प्वाइजनिंग से दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती-घराती की हालत बिगड़ी

  • शादी समारोह में मिठाई खाने के बाद पचासों लोग आये चपेट में

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत राजापुर गांव से अखंडनगर क्षेत्र में रविवार को बारात गयी थी। बारात में मिठाई का सेवन करने से दूल्हा दुल्हन समेत लगभग 50 से ज्यादा की संख्या में घराती व बारातियों की हालत खराब हो गयी। सभी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के राजापुर गांव से रविवार की शाम रामचेत राजभर के लड़के धीरज राजभर की बारात सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सिरखिनपुर गांव निवासी अमरजीत राजभर के घर पहुंचने के बाद बराती व घराती समेत दुल्हा दुल्हन ने नाश्ता किया। सभी ने नाश्ते में रस माधुरी मिठाई खाने के बाद देर रात डेढ़ बजे सभी लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। शादी का सारा माहौल खराब हो गया। आनन फानन में सभी लोगों को रात दो बजे के करीब राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पूरे चिकित्सालय में अचानक भारी संख्या में मरीज आने से अफरातफरी मच गयी। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. हरिओम मौर्या ने तत्काल अधीक्षक रफीक फारूकी को सूचना। जिसके बाद अधीक्षक समेत डा. आरके वर्मा, डा. अमित सिंह, फार्मासिस्ट गिरीश चन्द्र यादव ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मोर्चा सम्भाला। फिलहाल दुल्हन सोनी राजभर एवं दूल्हे धीरज कुमार का उपचार अम्बेडकर नगर में कराने के बाद घर भेज दिया गया जहां किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। वहीं लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा किया गया।