Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदीवान ने गौरक्षक को बेरहमी से पीटा, एसपी ने किया लाइन हजार

दीवान ने गौरक्षक को बेरहमी से पीटा, एसपी ने किया लाइन हजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना परिसर में एक दीवान ने गौरक्षक की बेरहमी से पिटाई का कर दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने के अंदर दीवान ने पट्टे से गौरक्षक की जमकर पिटाई की, पिटाई से गौरक्षक की पीठ पर लाल चकत्ते पड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गौरक्षक संगठन के अन्य पदाधिकारी थाने पर पहुँच गए और विरोध प्रर्दशन शुरू किया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुँचने पर तत्काल दीवान को लाइनहाजिर कर दिया गया, लेकिन संगठन के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं और दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में बक्शा थाना क्षेत्र के  खुशहूपुर निवासी संदीप यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक पिकअप वाहन में गायों को लादकर पशु तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के बाद संदीप अपने साथियों के साथ उनका घेराबंदी की और जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा के पास वाहन को रोककर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद वे पुलिस के साथ थाने पहुँचे, आरोप है कि थाने पर मौजूद दीवान नील रतन यादव ने गौ-तस्करों से शुरू से मिली भगत कर संदीप को पट्टे से जमकर पीटा। पिकअप वाहन में दो गायें लदी थी। संदीप यादव के मुताबिक वह विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग जौनपुर के जिला सह युवा प्रमुख है। इस मामले पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि एक व्यक्ति जबरन दफ्तर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे दीवान जी पहचान नहीं पाएं और इसी कारण विवाद हुआ। हालाँकि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दीवान को लाइनहाजिर कर दिया गया है।