― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांगजनों में सहायक उपकरण वितरित

दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, नोएडा एवं सृजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 16 मानसिक दिव्यांगजनों को शिक्षण सहायक सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला और रामकेश मीना राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान क्षेत्रीय केंद्र नोएडा उपस्थित रहे। दिव्या शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजलित कर किया और डॉ. संजय मिश्रा ने विगत वर्षो में संस्था द्वारा किये गए कार्यो के बारे में बताते हुए कहाकि आगे भी संस्था द्वारा जिले के हर दिव्यांगजन तक पहुँच कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर रामकेश मीणा ने सृजन संस्था के कार्यो की सराहना की और भविष्य में हर संभव मदद का यकीन दिलाया। कार्यक्रम का शुभांरभ ललित कुमार मैनेजर सृजन संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरिता जैसवार एवं धन्यवाद ज्ञापन सोनी यादव समन्वयक ने किया। इस अवसर पर अनामिका सिंह, सुमन देवी, पूजा मिश्रा, आरती कन्नोजिया रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share Now...