Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरभंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज स्थित शिव मंदिर रामलीला गली में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भगवान भेलेनाथ का दर्शन पूजन कर शाम को हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया जिसमें क्षेत्र के अधिकतम गावों कुंडी जमुआरी, रामपुर, उदीयासन उर्फ मुफ्तीगंज, हनुवाडीह, नैपुरा, गद्दीपुर, कन्हौली आदि गांवों से जुटे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य समझ कर इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा किया। यहां पर ऐसे आयोजन प्रति वर्ष कराए जाते है। इस अवसर पर रूपेश मोदन वाल, शुभम सोनी, रितेश गुप्ता, लालू गुप्ता, सिंटू मोदनवाल, लालचंद गुप्ता, आशीष गुप्ता, नन्दकिशोर, प्रदीप कुमार मोदनवाल, शिवपूजन गुप्ता, मुरली मनोहर, मिथिलेश गुप्ता आदि समस्त बाजार निवासियों के सहयोग से कार्यक्रम परिपूर्ण कर सभी का आभार ज्ञापित किया गया।