Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरदिल्ली में उर्वशी सिंह को मिला नारी रत्न सम्मान

दिल्ली में उर्वशी सिंह को मिला नारी रत्न सम्मान

जौनपुर धारा,जौनपुर। दिल्ली के सभागार में नारी रत्न सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया। उर्वशी सिंह ने बताया कि ये सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूँ। बताते चलें कि उर्वशी ने किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ कर एक नई पहल की है। जो कि कबीले तारीफ है, उनके अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहीं हैं। अपने अलग तरह के कार्यांे के लिए समाज में एक अलग पहचान बना ली है। जब भी किसी को खून की जरूरत पड़ती हो, कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो हमेशा मदद करती रहती है। उर्वशी सिंह समय समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती है। उर्वशी सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। उर्वशी सिंह के एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली मे सम्मानित होने पर ट्रस्ट परिवार ने बधाई देकर स्वागत किया।