जौनपुर धारा,केराकत। आरपीएस संस्थान उदयचंदपुर रामपति नगर केराकत में आयोजित टैबलेट व स्मार्ट फोन के वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इन्स्टीच्यूट्सन गाजीपुर/ वाराणसी के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि शासन द्वारा एक बहुत अच्छी पहल करके टैबलेट व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जा रहा है।उसका सदुपयोग कर बच्चे अपने सपनों को साकार करें। तभी शासन का यह वितरण सार्थक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि कड़ी मेहनत लगन व दृढ़संकल्प के साथ हमेशा उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अपने कदम बढ़ाते रहें। छात्रों को चाहिए कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपनी कामयाबी की ऊंचाइयों को छूते रहें। कभी अपनी एक मंजिल तक ही अपने को सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि हमेशा आगे बढ़ने की ललक बनी रहनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामदास यादव ने सभी छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के चेयरमैन कृष्णा यादव एवं वाइस चेयरमैन मधु यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र कुमार यादव, आशीष यादव, मुलायम यादव, अमित कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार, शेषना श्रीवास्तव, चंदा देवी, रोमा यादव, विनोद यादव, मुन्नालाल यादव, लवकुश गुप्ता, विनय यादव, अवनीश यादव, रंजीत यादव, दीपक पाठक, अरविन्द यादव एवं शुभम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर 416स्मार्ट फोन एवं 65टैबलेट बांटा गया।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
स्मार्ट फोन का सदुपयोग कर बच्चे करे सपनों को साकार

Previous article
Next article

