जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर शाहिद के सरकारी आवास का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने उठा ले गये। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में 2:30 बजे के आसपास चोरी हुई जिसमें उनकी पत्नी के जेवर, लॉकेट, बाली व नगद 30000 रूपये चोरों ने पार कर दिया। इस संबंध में तैनात चिकित्सा अधिकारी ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
दिनदहाड़े चिकित्सक के घर से उड़ाये नकदी व जेवर
Previous article

