Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी -पुलिस अधीक्षक

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी -पुलिस अधीक्षक

  • गौराबादशाहपुर थाने का किया निरीक्षण, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने सोमवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, माल खाने तथा क्राइम रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की। जनपद की सीमा पर स्थित होने के कारण नियमित बीट के अलावा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर निपटारे का भी आदेश दिया इस। दौरान थानाध्यक्ष देवानंद रजक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।