Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदहेज एवं नशा मुक्ति के लिए छात्रों ने संकल्प लिया

दहेज एवं नशा मुक्ति के लिए छात्रों ने संकल्प लिया

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पढ़े विश्वविद्यालय, पढ़े महाविद्यालय अभियान के तहत मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में छात्रों ने दहेज एवं नशा मुक्ति के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं में छात्रों एवं छात्राओं ने एक घंटे तक पुस्तकों का अध्ययन कर शिक्षा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिबद्धता प्रकट की। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सौदागर हाल में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने दहेज मुक्त समाज एवं नशा मुक्ति के लिए शपथ ली। इस संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अजय प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान सहित आदि उपस्थित रहें।