जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव में सोमवार की रात सुनील उर्फ बमबम यादव की कुछ दबंगों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर लहुलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुँची एम्बूलेंस ने घायल युवक को जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ पर गंभीर हालत देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में युवक जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। घायल युवक की पत्नी सुनिता के तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की रात नामजद तीन दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
दबंगों ने युवक को जमकर पिटा, जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है युवक
Previous article

