जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान आठ फरियादी अपनी फरियाद को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में पड़े आठ प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के गुणवक्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। आठ प्रार्थना पत्रों में ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, राजस्व विभाग कानूनगो हनुमंत तिवारी, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, राजेश बाबू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
6 मई को मुंगराबादशाहपुर में प्रवासी सम्मेलन, पूर्वांचल विकास पर होगी चर्चा
मुंगराबादशाहपुर में होगा प्रवासी सम्मेलनमुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के प्रवासियों को एक मंच पर लाने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आगामी...
थाना समाधान दिवस हुआ संपन्न



