जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के कजगांव बाजार तथा कस्बे में गुरुवार को थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने व्यापारियों के साथ अहम बैठक की। उक्त बैठक होली के पर्व तथा आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर की गई। श्री द्विवेदी ने लोगों से कहा कि वे होली का त्योहार आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी प्रकार की शांति भंग न होने पाए। समाज के अराजक तथा मनबढ़ लोगों की जानकारी पुलिस को दे। नाम गुप्त रखा जाएगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है। अगर कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस पर भी कार्यवाही होगी। बैठक में कजगांव के व्यापारी फिरोज खान, अरविन्द पटेल, अबरार शाह, कल्लू प्रधान, धीरज सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, मो. शमीम अंसारी, मानवेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार जफराबाद कस्बे में पुलिस ने मार्च निकाल कर लोगों को आश्वस्त किया कि लोग बेफिक्र होकर त्योहार मनाएं। कही भी अराजक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। एसओ श्री द्विवेदी के साथ चौकी प्रभारी आशीष पाण्डेय, एसआई सुरेश सिंह, राजेश सिंह सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक
Previous article
Next article


